Home Uncategorized अटल जनशताब्दी स्मृति सम्मेलन एवं SIR कार्यशाला संपन्न मऊरानीपुर

अटल जनशताब्दी स्मृति सम्मेलन एवं SIR कार्यशाला संपन्न मऊरानीपुर

46
0

झांसी। अटल जनशताब्दी अभियान के अंतर्गत आज मऊरानीपुर के बालाजी पैलेस में अटल स्मृति सम्मेलन विधानसभा मऊरानीपुर एवं SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी–ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष उदय लोहारी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा SIR विषय पर दिए गए भाषण का सीधा प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिखाया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने गंभीरता से सुना।

मुख्य वक्ता सांसद अनुराग शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिसने राम मंदिर निर्माण के लिए गोलियां तक खाई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR अभियान में हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा से काम करना होगा, क्योंकि जो घुसपैठिए हैं, उन्हें मतदान का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष वोट चोरी की बात करता है, लेकिन इतिहास गवाह है कि वोट चोरी इंदिरा गांधी के समय हुई थी। सांसद ने कहा कि जब संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह SIR पर बोल रहे थे और जैसे ही घुसपैठियों का मुद्दा सामने आया, विपक्ष ने तुरंत वॉकआउट कर दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठित करने और राष्ट्र निर्माण का कार्य अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया। संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को सम्मान दिलाने का कार्य भी अटल जी ने ही किया। सांसद ने कहा कि अटल जी की सादगी और सिद्धांतनिष्ठा अद्वितीय थी। जब उनकी सरकार एक वोट से गिर गई, तब भी उन्होंने लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए किसी प्रकार की खरीद-फरोख्त नहीं की।

सांसद अनुराग शर्मा के उद्बोधन के पश्चात विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गठबंधन की सरकार बहुत अच्छे और ऐतिहासिक कार्य कर रही है। कानून-व्यवस्था, विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां देशभर में सराही जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र की शुद्धता के लिए आवश्यक है, ताकि हर पात्र नागरिक को उसका मताधिकार मिले और अपात्रों को मतदाता सूची से हटाया जा सके। इसके लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष उदय लोहारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जनशताब्दी अभियान के माध्यम से अटल जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

जिला संयोजक अटल जनशताब्दी छत्रपाल राजपूत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति को सेवा और संस्कारों से जोड़ा। उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इस अभियान के माध्यम से उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है।

जिला संयोजक SIR बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को जोड़ने और अपात्र मतदाताओं को सूची से हटाने का कार्य पूरी निष्ठा से करें।

कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चतुर्वेदी ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक चंचल कंथारिया ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अरुण सिंह, छत्रपाल राजपूत, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. अनिल राज, सहजेंद्र सिंह बघेल, सरोज दुबे, आयुष श्रीवास, दिनेश सिंह परिहार, डॉ. रमेश श्रीवास, लालता पांचाल, रोहित सोनी, मुकेश पटेल, गुड्डी रानी पटेल,महेंद्र सिंह सोलंकी, वीरेंद्र अग्रवाल, अशोक सिंह परिहार, दिनेश राजपूत, दीपक कुशवाहा, सुधांशु अवस्थी, संजीव चतुर्वेदी, अंकुर अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, प्रवेश कुमारी, सुमन बिल्हातिया, जयशंकर देवलिया, हाकिम सिंह, जितेंद्र गुर्जर, रोहित परिहार, चंद्रशेखर अड़जरिया, संजय गुप्ता, मंजूर अहमद, रजनीश कंजर, रंजीत भोजवाल,अखिलेश सेठ,सुनील लोधी, रविंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here