Home Uncategorized कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने मऊरानीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी लड़ाए जाने की...

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने मऊरानीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी लड़ाए जाने की मांग की

20
0

 

झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व बुन्देलखण्ड जोन के प्रभारी पूर्व विधायक जगदीश चंद जांगिड़ से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल ने मिलकर झांसी जनपद की मऊरानीपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लड़ाए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि झांसी – ललितपुर संसदीय चुनाव 2024 में कांग्रेस ने एक मात्र मऊरानीपुर सीट पर जीत हासिल की थी। सपा के साथ गठबंधन में सीट बंटवारे में जीती हुई मऊरानीपुर सीट की मांग की जाए । नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी दलितों को आगे लाकर पर्याप्त प्रतिनिधित्व देना चाहते है और चूंकि मऊरानीपुर सुरक्षित सीट है और यहां से कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीत सकता है।

प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू, शहर अध्यक्ष पवन राज, उमाचरण वर्मा व सोनू अहिरवार आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here