Home Uncategorized कभी लकड़ी से एलबीएम में हॉकी खेलने वाला आज जीत लाया कांस्य...

कभी लकड़ी से एलबीएम में हॉकी खेलने वाला आज जीत लाया कांस्य पदक, स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

105
0

झांसी। बुंदेलखंड का मान सम्मान बढ़ाने वाले सौरभ आनंद कुशवाह का आज रेलवे स्टेशन पर हार माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। सौरभ आनंद भारत की जूनियर हॉकी टीम वर्ल्ड कप में विश्वविजेता टीम को हराकर अपनी टीम को जीत ओर झांसी को कांस्य पदक दिलाकर बुंदेलखंड का मान ओर गौरव बढ़ा दिया। बताया जाता है कभी सौरभ आनंद कुशवाह एल बी एम में परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर लड़की से हॉकी खेलते थे।

शहर क्षेत्र के नई बस्ती आशिक चौराहा निवासी केशवानंद कुशवाह के पुत्र सौरभ आनंद हॉकी खेल का खिलाड़ी है। अभी हाल ही में तमिलनाडु में हुए जूनियर हॉकी वर्ल्डकप में सौरभ आनंद ने भारत जूनियर हॉकी टीम की ओर खेलते हुए पिछली बार विश्व विजेता रही अर्जेंटीना टीम को कराकर भारत जूनियर हॉकी टीम को विजेता बनाया साथ ही कांस्य पदक भी जीता। सौरभ आनंद आज वर्ल्डकप खेल कर गतिमान एक्सप्रेस से वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन मंगलवार को पहुंचे। जहां हॉकी खिलाड़ियों ओर उनके शुभ चिंतकों ने उनका हार माला पहना कर जोरदार भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस लेकर उनके निवास तक पहुंचे। आपको बता दे कि दद्दा ध्यान चन्द्र की नगरी में जन्मे सौरभ आनंद को शुरू से ही हॉकी से प्रेम था और वह हॉकी खेलने के लिए प्रतिदिन एल बी एम स्कूल पहुंचते थे। दिनेश भार्गव बताते है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद भी सौरभ का खेल के प्रति जुनून कम नहीं हुआ। सौरभ लकड़ी से हॉकी खेलने के प्रेक्टिस करते थे। इस दौरान बृजेंद्र यादव, एस शिवहरे, दिनेश भार्गव सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here