Home Uncategorized ब्रेड फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप….. फायर...

ब्रेड फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप….. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटे भर बाद पाया आग पर काबू  लाखों के नुकसान की खबर, आधिकारिक जानकारी नहीं दी….

118
0

झांसी। ललितपुर राजमार्ग पर बिजौली ग्रोथ सेन्टर में स्थित ब्रेड फैक्ट्री में आग लगने के बाद फैक्ट्री में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया जैसे ही आग लगने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया जिसके बाद लगभग एक घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली आग से कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी कम्पनी के किसी भी अधिकारी ने नहीं दी वहीं फायर सर्विस अधिकारी राजकिशोर राय ने कहा कि आग कैसे लगी यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

 

झांसी ललितपुर राजमार्ग पर स्थित बिजौली ग्रोथ सेन्टर में नव भारत ब्रेड फैक्ट्री स्थित है मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे रोजाना की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे कि अचानक भट्टीयों से निकलीं आग ने बिकराल रुप ले लिया जिसके बाद स्टोर में लगे ओवन आदि उपकरणों ने आग पकड़ ली जिससे आग भयंकर तरीके से फैलती चली गई आग लगने की घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया घटना की सूचना पाकर बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी ओमकार सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया। बताया जाता है कि आग इतनी भयंकर थी कि आग पर काबू पाने में एक घंटे से भी ज्यादा मशक्कत करना पड़ी पुलिस के अनुसार आग लगने से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ इसका आंकलन कम्पनी प्रबंधन द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है प्रथम द्रष्टया आग शार्ट सर्किट से लगना बताया गया है।

 

गनीमत रही सिलेंडरों तक नहीं पहुंची आग वरना…….

 

मंगलवार सुबह बिजौली स्थित ब्रेड फैक्ट्री में जिस जगह भट्टीयों में आग लगी वहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे आग लगने के बाद कम्पनी के अधिकारी और कर्मचारियों की उस तरफ़ जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी लोगों को लग रहा था कि अगर कहीं सिलेंडरों ने आग पकड़ ली तो बचना मुश्किल होगा लेकिन पुलिस और अग्निशमन अधिकारीयों ने हिम्मत दिखाई और स्टोर रुम में लगी आग पर काबू पाया।

 

प्रवधंन चुप बोलने को तैयार नहीं…..

 

बिजौली स्थित ब्रेड फैक्ट्री में आग लगने से कम्पनी में कितना नुकसान हुआ यह बताने के लिए फैक्ट्री का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी तैयार नहीं है कम्पनी में जिम्मेदार पदो पर बैठे अधिकारीयों की पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।

 

बिजौली ग्रोथ सेन्टर में साबुन फैक्ट्री के पास ब्रेड फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर सर्विस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची आग बिकराल थी जिससे आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटा लगा लेकिन आग बुझा दी गई आग कैसे लगी यह जांच के बाद ही पता चलेगा।…

राजकिशोर राय अग्निशमन अधिकारी

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here