झांसी। बुधवार की तड़के सब्जी मंडी में आगजनी की घटना से कई दुकानें जलकर राख हो गई। इसे साजिशन घटना को अंजाम देना बताकर पीड़ित सब्जी विक्रेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व मंत्री ने सभी पीड़ितों को मुआवजा दिलाने और और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।बुधवार को पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सीपरी बजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी के विक्रेताओं के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सब्जी मंडी में जो आगजनी की घटना हुई है वह एक साजिशन के तहत आग लगाई गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच हो और वायरल सीसीटीवी फुटेज में जो आग लगाते दिखाई दे रहा उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जिसके इशारे पर यह घटना को अंजाम दिया गया उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सब्जी विक्रेता अपना और परिवार का जीवन यापन उसी दुकान के सहारे करते है, जो उजड़ चुका। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द इसकी जांच कर पीड़ित सब्जी विक्रेताओं को मुआवजा दे। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह यादव और एडवोकेट राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। आपको बता दे कि आज तड़के सीपरी बाजार के पुरानी सब्जी मंडी में कई दुकानों में आग लगने से उनका लाखों रुपयों का नुकसान हो गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
