झांसी। करीब बीस दिन पूर्व अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर निलंबित किए गए गुरसराय खंड विकास में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अतुल कुमार भारद्वाज के बाद अन्य किसी की पोस्टिंग नहीं की गई जिसके चलते कार सरकार लंबित हो रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द नियुक्ति की जाएगी।आपको बता दे कि ग्राम पंचायत अतरौली और मेराब में पोर्टल के।माध्यम से किए गए भुगतानों में अनियमितताएं होने की शिकायत की गई थीं। आरोप था कि एक ही वाउचर पर दो भुगतान किए गए। इस शिकायत के बाद विकास खंड गुरसराय में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल कुमार भारद्वाज से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिस पर उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसे अनुशासनहीनता, लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। करीब बीस दिन से खाली पड़ी ग्राम पंचायत अधिकारी की कुर्सी पर किसी की तैनाती नहीं की गई। जिसके चलते कार सरकार लंबित हो रहा आम जनता को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।खबर का बॉक्स जल्द होगी तैनातीझांसी। इस संबंध में डीपीआरओ बाल गोविंद श्रीवास्तव ने कहा कि दो या तीन दिवस के अन्दर नए ग्राम पंचायत अधिकारी की जल्द की तैनाती की जाएगी। अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल कुमार को निलंबित किया जा चुका है। उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही वह भी जल्द पूरी होगी।खबर का बॉक्सशिकायत कर्ता को सोशल मीडिया पर धमकीझांसी। सूत्र बताते है कि अनियमितताएं और भ्रष्टाचार की शिकायत पर निलंबित हुए ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल कुमार भारद्वार राजनीतिक संरक्षण में है। जिसके चलते अभी तक उनके स्थान पर किसी अन्य की तैनाती नहीं की गई है। साथ ही शिकायत कर्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबित होने के प्रकाशित हुए समाचार को सोशल मीडिया पर डालने के बाद निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी के किसी संबंधी ने कमेंट करते हुए लिखा कि किस की औकात है, निलंबित कराने और करने की। शिकायत कर्ता ने उत्तर सरकार को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग करते हुए निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी के राजनीतिक सिंडिकेट की जांच की मांग करते हुए कहा कि यह जांच को प्रभावित करा सकते है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply