झांसी। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाए जाने के लिए जहां एक ओर पूरी झांसी के व्यापारी, समाजसेवी संगठन, राजनेतिक दल और हर वर्ग लगा हुआ है। वही रानी लक्ष्मी बाई पार्क का भी नगर निगम द्वारा सुंदरीकरण कराया जा रहा है। लेकिन यह सौंदर्यकरण कितना मानकों पर खरा उतर रहा है। इसे देख आज दुर्गा उत्सव महासमिति के पदाधिकारी भड़क उठे। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर निगम प्रशासन को आंदोलन करने की चेतावनी दे डाली।बुधवार को दुर्गा उत्सव महासमिति के तत्वावधान में कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महामंत्री विनोद अवस्थी, संयोजक शोभा यात्रा पियूष रावत, दुर्गा उत्सव महासमिति अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। जिसमें मांग करते हुए बताया कि जिस प्रकार पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, उसी प्रकार रानी लक्ष्मी बाई जन्मदिवस पर एक ऐसा कानून बनाया जाए जिससे पूरा देश में हर विद्यालय में रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई जाए और हर विद्यालय में राष्ट्रगान के साथ रानी को शौर्य गाथा व कार्यक्रम आदि किए जाए। ज्ञापन के बाद सभी लोग एकत्रित होकर रानी। लक्ष्मी बाई पार्क पहुंचे, जहां नगर निगम द्वारा रानी लक्ष्मी बाई प्रतिमा के आस पास ओर पार्क में कराए जा रहे सौंदर्य करण पर उन्होंने प्रश्नचिन्ह लगाया। उन्होंने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई की जयंती में आज कुछ दिन ही बचे है और नगर निगम सौंदर्यकरण के नाम पर खाना पूर्ति कर रहा है। टूटे टाइल्स, टूटी हुई लाइट, फर्श चटका हुआ है। इन्हीं पर ऊपर से रंग रोगन किया जा रहा है। इससे आक्रोशित होकर सभी लोग धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन मौके पर पहुंचा और सभी आश्वाशन दिया कि सौंदर्य करण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने अपने प्राणों को न्योछर कर दिया था इस झांसी के लिए ओर इस झांसी में उनकी जयंती पर सौंदर्यकरण में भ्रष्टाचार का लेप हो रहा है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई हमे अपने प्राणों से भी प्यारी है, उनके नाम पर हो रहे सौंदर्यकरण में भ्रष्टाचार का लेप बर्दास्त नहीं करेंगे। जल्द से जल्द यहां सौंदर्यकरण ठीक ढंग से नहीं हुआ था सभी दुर्गा उत्सव महासमिति के लोग आंदोलन करेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






