सीपरी बाजार की सब्जी मंडी में लगाई आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख, घटना में सीसीटीवी कैमरे में कैद

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पुरानी सब्जी में मंडी में आज तड़के भीषण आगजनी की घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल इस आगजनी की घटना में 15 से बीस दुकानें जलकर राख हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसमें दिख रहा कि एक युवक दुकानों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा का फुटेज कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र पुरानी सब्जी मंडी में आज तड़के आग की बड़ी बड़ी पलटे निकलने लगी। आग की लपटों को देख वहां हड़कंप मच गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग धीरे धीरे बढ़ते हुए आस पास बनी कई दुकानों को अपने कब्जे में ले लिया। आस पास के दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बचाने को चीखने चिल्लाने लगे, और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पास में स्थित फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में करीब पंद्रह से बीस दुकानें जलकर राख हो गई। जांच पड़ताल के दौरान एक सीसीटीवी में फुटेज सामने आया जिसमें तड़के साढ़े चार बजे एक युवक दुकानों के टपरों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाते हर दिखाई दे रहा है। इस आगजनी की घटना में दुकान में रखी आलू, प्यास आदि लाखों की रुपयों की सब्जी जलकर राख हो गई। पुलिस ने उस संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *