

झांसी। बिरंगना महारानी लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन को भले ही कितना भी साफ स्वच्छ रखने का जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन प्रयास कर ले। लेकिन जिम्मेदारों की मिली भगत से स्टेशन की सुंदरता को लगातार बिगाड़ा जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी लेने वाले एक दूसरे की ओर बोल फैंक कर इतिश्री कर लेते है। लेकिन जिम्मेदारी उठाने वाला कोई नहीं।बिरंतना महारानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन को साफ स्वच्छ बनाने के रेलवे के दावों को पूरी तरह खोखला साबित कर रहे बड़े बड़े माफियाओं द्वारा लगवाई जा रही अवैध दुकानों से। सूत्र बताते है बड़े बड़े माफिया सेटिंग करके यह अवैध दुकान ठेके लगवाते है। जब कोई इसकी शिकायत करता है तो जिम्मेदार कभी जीआरपी, कभी आरपीएफ तो कभी सिविल पुलिस की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। लेकिन इन पर कार्यवाही नही करते। जबकि सूत्र बताते है माफियाओं का रेलवे की सुरक्षा की जिम्मेदारों से कही न कही सांठगाठ बनाए हुए है। जिसके चलते रेलवे के पोस्ट ऑफिस के पास आरपीएफ थाना के पीछे लगने वाला यह चाय गुटके का ठेला दिनभर ऊंचे दामों में यात्रियों को समान देकर लुटता है। वही जीआरपी थाना और रेलवे प्लेट फार्म जाने वाले पुल से सटकर लगा यह चाट टिकिया का ठेला दिन भर गंदगी फैलाता दिखाई पड़ता है। आखिर कौन करेगा इन अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही। जबकि इन्ही स्थानों पर रेलवे के जिम्मेदार कर्मी कई बार कार्यवाही करते देखे जाते है। फुटबाल की तरह यहां से वहां बॉल फेंककर इन अवैध कारोबारियों को बचाने का क्रम चलता है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





