Home Uncategorized स्टूडेंट्स पुलिस अनुभवात्मक इंटर्नशिप कार्यक्रम : विश्विद्यालय के छात्र छात्राएं पहुंचे थाना...

स्टूडेंट्स पुलिस अनुभवात्मक इंटर्नशिप कार्यक्रम : विश्विद्यालय के छात्र छात्राएं पहुंचे थाना सदर बाजार

37
0

 

झांसी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अपर पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रन्थ) के निर्देशन में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में झांसी के शहर कोतवाली में स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का पांचवे दिन का कार्यक्रम थाना सदर बाजार में किया गया। पुलिस विभाग की ओर से नामित नोडल अधिकारी सदर बाजार थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह चयनित शिक्षण संस्थानों के करीब दो दर्जन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्रों को SPEL के उद्देश्य, संरचना, प्रशिक्षण प्रक्रिया, कानून एवं आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर अपराध, मानव तस्करी तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। इसका लक्ष्य युवाओं में अनुभवात्मक सीख के माध्यम से संज्ञानात्मक कौशल, लोक कौशल को मजबूत करना तथा पुलिस मित्र बनाना है। इसके अलावा, चयनित छात्र-छात्राओं को माई भारत पोर्टल पर शीघ्र पंजीकरण पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम से युवा पीढ़ी में पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग कार्यशैली एवं तकनीकी दक्षता का संज्ञान ग्रहण कर छात्र-छात्रा समाज में अमन शांति कायम रखने में अग्रणी भूमिका का निर्माण करेंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम बीस दिवसीय रहेगा। यह तृतीय चरण का तीसरा दिन के कार्यक्रम था। जिसमें कॉलेज के बच्चों ने थाने का परिचय, पुलिस विभाग का परिचय, चौकी, हल्का, थाना, बीट, थाना सर्किल, क्षेत्र विवरण, अपराधी संबंधित अभिलेख, पुलिस के लिए सोशल मीडिया पर पुलिस मित्र पोस्ट, मादक पदार्थ तस्करी आदि मामलों की जानकारी ली।

इस अवसर पर थाना सदर बाजार थाना प्रभारी समेत पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here