
झांसी। सरकार के द्वारा जारी किए गए बजट जनता, व्यापारियों को मिलने वाले लाभ की जानकारी देने आए भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संवेदन हीन, झूठ की फैक्ट्री, बचकानी हरकते कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार बोलना ….पूरे सिख समाज को गाली दी है अपमान किया है। सिख समाज को गद्दार कहना संविधान की हत्या है। बिहार जैसी हालत बंगाल में ममता बेनर्जी की होने वाली है घुसपैठियों के लिए ममता लड़ रही है।
बंगलादेश के घुसपैठियों का राशन कार्ड वोटर कार्ड बनवा दिए। अवैध घुसपैठीये ने भारत के संसाधनों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो बजट जारी हुआ है उसमें बुंदेलखंड को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026=2027 का केंद्रीय बजट देश को तेज संतुलित ओर समावेशी विकास की दिशा में ले जाने वाला है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि युवाओं किसानों श्रमिकों उधमियों ओर वंचित वर्गों के भविष्य की स्पष्ट रूप रेखा है। सरकार ने इस बजट को युवा केंद्रित विकासोन्मुख ओर आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करने वाला है। पत्रकार वार्ता में एम एल सी रामतीरथ सिंहल, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेता पुनीत अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे, सहजेंद्र बघेल, सौरभ मिश्रा उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

