Home Uncategorized कोतवाली के पास चल रहा अवैध निर्माण, पुरातत्व विभाग ने पुलिस ओर...

कोतवाली के पास चल रहा अवैध निर्माण, पुरातत्व विभाग ने पुलिस ओर जिला प्रशासन को निर्माण कार्य रुकवाने को भेजा था पत्र, लेकिन जिम्मेदारी किसी ने नहीं निभाई

67
0

झांसी। जब भी विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाता है, तो झांसी की ऐतिहासिक धरोहरों, पुरातत्व विभाग की धरोहरों को संवारने, की बड़ी बड़ी बातें जागरूकता कार्यक्रम के दौरान की जाती है। लेकिन यह बाते ओर दावे सिर्फ मंच की शोभा बढ़ाते है। धरातल पर पुरातत्व विभाग की एहतिहासिक धरोहरों की संवारने ओर उन्हें कब्जा, तोड़फोड़ होने से बचाने के लिए कोई भी विभाग जिम्मेदारी से ठोस कदम नहीं उठाता। लगातार रानी महल हो या फिर रानी लक्ष्मी बाई का किला चारों तरफ अवैध निर्माण घिरा पड़ा है। जिससे एहतिहासिक धरोहरों की सौंदर्यता समाप्त हो रही ओर कब्जे होते जा रहे है। अभी हाल ही में कोतवाली थाना क्षेत्र के पास बन झांसी किला की सीमा से सौ मीटर की परिधि में अवैध तरीके से पुराने निर्माण को तोड़ा गया ओर नया निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इस संबंध में न तो पहले पुराने निर्माण को तोड़ने की पुरातत्व विभाग से अनुमति ली गई ओर न ही नए निर्माण को बनाने की पुरातत्व विभाग से अनुमति ली गई। इस संबंध में केंद्रीय पुरातत्व विद उप अधीक्षक समीर दिवान ने बताया कि इस अवैध निर्माण को बंद कराने के लिए वह पहले ही जिला प्रशासन ओर पुलिस को पत्र भेज चुके है। लेकिन दोनों ही विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे ओर न ही इस अवैध निर्माण कार्य को रुकवा रहे है। पुरातत्व विभाग के द्वारा पत्र भेजने के बाद भी एहतिहादिक धरोहर को संरक्षित नहीं करना कही न कही भ्रष्टाचार को उजगार करता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here