झांसी। सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा लेकर झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए भाजपा का काम आपस में लड़वाना, हिंदू राष्ट्र बनाना और दंगे फैलाने जैसे आरोप लगाते हुए लाल कृष्ण आडवाणी की रथयात्रा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा भाजपा की हिंदू राष्ट्र यात्रा लाल कृष्ण आडवाणी ने निकाली थी उस समय 164 देंगे और एक माह में 560 मौतें हुई थी। उन्होंने कहा भाजपा का काम आपस में लडवा कर दंगे फैलाना, हिंसा कराना है।
शुक्रवार को दिग्विजय सिंह अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा लेकर ललितपुर से ओरछा तिगैला पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य अयोध्या में राम मंदिर में हुई चंदा चोरी, निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार, चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा, उनके द्वारा की जा रही वोट काटकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही, मतदाताओं काटे जा रहे इसे रोकने और मंदिर में चंदा चोरी तथा ओरछा के राम राजा मंदिर में चर्चाओं में आई चोरी कांड की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्यवाही है। उन्होंने कहा अयोध्या के राम मंदिर में वर्ष 2021 से चंदा चोरी का कार्य चल रहा था, राम मंदिर में धार्मिक गुरुओं को न जोड़ कर विश्व हिंदू परिषद के और अपने लोगों को जोड़ रखा था, जिसके चलते जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चंदा चोरी का खुलासा किया तो इन मिले जिले लोगों को बचाने के लिए सही कार्यवाही नहीं की गई और छोटे लोगों को पकड़ कर जेल भेजा गया। उन्होंने इस चंदा चोरी में चंपत राय पर भी बड़ा सवाल खड़ा किया कि आखिर उसे क्यों बचाया गया। वही उन्होंने कहा कि हमारी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा जन जागृति यात्रा है, इसका उद्देश्य सनातन को जोड़ने का है,उन्होंने कहा भाजपा सनातन को जोड़ने की बात नहीं करती बल्कि भाजपा हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करती है, जबकि सनातन में प्रेम, श्रद्धा, करुणा, दया है, हत्या, दंगा, हिंसा, नफरत, फैलाने की नहीं। भाजपा की हिंदू मुसलमान, यात्रा थी, हमारी यात्रा प्रेम सद्भाव बनाने की यात्रा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 विधान सभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में सीट को लेकर चल रही शेयरिंग पर कहा कि इंडिया गठबंधन का कार्य देश में लोकतंत्र को बचाना, भ्रष्टाचार समाप्त हो, मंदिर में चंदा चोरी, निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को उजागर होना और निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने भाजपा द्वारा महिला आरक्षण बिल पास कराने के मामले में कहा कि यह असंवैधानिक प्रक्रिया हो रही कांग्रेस इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा उनकी यात्रा जनता के लिए, जन मानस के लिए, सनातन धर्म के लिए है, और सभी को सनातन से जोड़ने का लक्ष्य इस यात्रा का है, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान से नफरत का अंत होगा। यात्रा के द्वारा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की, हिंदू राष्ट्र की बात करती है, हिंदू मुस्लिम की बात करती है, हमारी यात्रा संहार वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम करती है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा