झांसी। यातायात माह नवंबर 2026 एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के दिशा निर्देशन में आज सीपरी बाजार झांसी स्थित श्री गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता एवं अग्निशमन जागरूकता अभियान संयुक्त रूप से चलाया गया। जिसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राज किशोर राय जी द्वारा सभी बच्चों एवं शिक्षकों को आग से बचाव के विभिन्न उपाय बताए गए और अभी हाल ही में जालौन में हुए भीषण अग्निकांड के विषय में भी बच्चों को अवगत कराया गया , उन्हें जागरूक और सतर्क रहने के लिए आग से बचाव के विभिन्न उपाय बताए गए उक्त दोनों ही विषय जीवन से जुड़े हुए हैं ऐसे में हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम यातायात नियमों का उल्लंघन न करें और आग से बचाव के तरीके भी जाने । कार्यक्रम संयोजक ट्रैफिक चीफ वार्डन डॉ प्रगति शर्मा द्वारा सभी बच्चों को आग से बचाव के उपाय बताने के साथ साथ यातायात नियमों के विषय में भी विस्तार से बताया , कार्यक्रम के अंत में मुख्य अग्निशमन अधिकारी जी द्वारा सभी को यातयात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई । उक्त अवसर पर ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा, विद्यालय से प्रभारी प्रधानाचार्य जनरैल सिंह , शिक्षक अजय शर्मा, कुलदीप , लक्ष्मण प्रसाद गांधी, सतपाल सर, हरप्रीत सिंह , आदि शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा