रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार नशे के सौदागर को एक वर्ष की सजा

झांसी। तेरह वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से गिरफ्तार हुए नशे के सौदागर को आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट ओम पाल सिंह की अदालत ने दोष सिद्ध होने पर एक साल की सजा और एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया है। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जीआरपी थाना पुलिस ने 1 फरवरी 2011 को झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4/5 से मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर किला गेट रोड डॉक्टर शालिनी के क्लिनिक के पीछे जोश पुरा नम्बर दो निवासी अंकित वर्मा को 65 ग्राम नशीला पाउडर डायजाफ़ाँ सहित गिरफ्तार किया था। न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान आज आरोपी पर आरोप सिद्ध हो गया। न्यायालय ने उसे एक वर्ष का कारावास और एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *