भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला: मण्डलायुक्त मण्डलायुक्त ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर दिलायी सामूहिक शपथ

झांसी। आज “संविधान दिवस” के अवसर पर मण्डलायुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन आयुक्त सभागार में किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ सामूहिक शपथ ली कि, *”हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए सत्यनिष्ठा से दृढ़संकल्प होकर अपनी संविधान सभा में तारीख 26 नम्वबर 1949 ईसवीं को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”* संविधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक प्रियंका सिंह, एडी सूचना सुरजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी जसवन्त चौरसिया, वैयक्तिक सहायक फिरोजा, पेशकार नईम, एओ मो0 रहीस, टैक्नीशियन गौरव, चन्दा विश्वकर्मा, काजल तिवारी, मनीष, राजकुमार सहित आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *