लाठी डंडे से मां बेटी की पसलियां तोड़ने वाले खुलेआम घूम रहे, लंगड़ाती पहुंची मां बेटी ने एसएसपी से की गिरफ्तारी की मांग

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार महिला उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ भले ही ठोस कार्यवाही करने का दंभ भरती हो, लेकिन यह दंभ जमीनी स्तर पर महिला सुरक्षा के दावे खोखले करता नजर आ रहा है। डेढ़ माह पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुए 17 सेकेंड के मां बेटी के साथ की गई मारपीट की घटना देख आपकी रूह कांप जाएगी। लेकिन नवाबाद पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। नवाबाद पुलिस ने मां बेटी की पसलिया तोड़ने वाले आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया और हल्की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को निजी मुचलका पर छोड़ दिया। आज पीड़ित मां बेटी लंगड़ाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों का सहयोग करने वाली नवाबाद पुलिस पर जांच में लापरवाही और गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की।तालपुरा निवासी नाजिया खातून और उसकी मां आमना बेगम गुरुवार की सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके साथ मुहल्ले के रहने वाले दबंगों ने लाठी डंडा से बेरहमी से पिटाई की थी जिसमें नवाबाद पुलिस शुरू से ही आरोपियों को बचा रही थी। सोशल मीडिया पर मारपीट का 17 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद थाने में दी गई मूल तहरीर कर अभियोग पंजीकृत न कर साधारण शिकायती पत्र पर अभियोग पंजीकृत कर अरुयोबको निजी मुचलके पर छोड़ दिया था। पीड़ित मां बेटी ने बताया कि विवेचना अधिकारी न तो घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज कब्जे में लिया और न उसकी फटी हुई वर्दी कब्जे में ली साथ ही पुलिस ने मामूली धाराओं में आरोपियों का चालान कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ वर्दी फाड़ कर अश्लील हरकत की थी, जिसमें पुलिस ने उसका 164 का बयान न्यायलय में भी नहीं कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के चार दिन बाद उसकी मूल तहरीर पर मुकदमा दर्ज न करने के साधारण शिकायत पर मुकदमा दर्जबकर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने एसएसपी ने मुकदमे की निष्पक्ष जांच कर धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *