मंडी चौकी पुलिस का द डायमंड क्रू, रिलेक्स, रॉयल, आमंत्रण स्पा सेंटर पर छापेमारी, नहीं मिली अनैतिक वस्तुएं

झांसी। स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर होने वाली अनैतिक गतिविधियां की शिकायतें मिलने पर मंडी चौकी पुलिस ने अभियान चलाकर कचहरी चौराहा, जेल चौराहा और गोविंद चौराहा स्थित स्पा सेंटरो पर छापेमारी की। पुलिस की स्पा सेंटर पर छापेमारी की खबर से हड़कंप मच गया। फिलहाल इस छापा मार कार्यवाही में पुलिस के हाथ कुछ भी संदिग्ध अनैतिक वस्तु हाथ नहीं लगी।गुरुवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब मंडी चौकी प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ जेल चौराहा, कचहरी चौराहा और गोविंद चौराहा स्थित स्पा सेन्टर आमंत्रणा, रॉयल और द डायमंड क्रू/रिलेक्स पर छापेमारी की। पुलिस की टीम को देख स्पा सेंटरों में भगदड़ मच गई। पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में उपस्थित महिला स्टाफ की बारीकी से पूछताछ की साथ ही रजिस्टर्ड चेक किए, आधार कार्ड चेक किए। इस दौरान मंडी चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह सिर्फ अपने क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरो की जांच पड़ताल करने आए और हिदायत देने आए थे कि उनके क्षेत्र में स्थित किसी भी स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य नहीं होना चाहिए। फिलहाल पुलिस टीम की इस छानबीन के दौरान कोई महिला कॉन्स्टेबल साथ नहीं थी, जिसको लेकर तरह तरह के सवाल किए जा रहे है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *