संविधान दिवस पर लिया रक्षा का संकल्पहाइवे मार्केट चौराहे का नाम संविधान चौक करने की मांग

झांसी। आज कांग्रेसजनों ने संविधान दिवस पर हैवट मार्केट चौराहे स्थित डा.अंबेडकर पार्क में शहर अध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग पवन राज नगरा की अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबासाहब डा.अंबेडकर की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया। तदोपरांत संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया गया । इस मौके पर मुख्य वक्ता डा.सुनील तिवारी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा ने संविधान को अंगीकृत किया था। इस दिन को हम संविधान दिवस के रूप में मनाते है।भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व अधिकार प्रदान करता है। वक्ताओं ने नगर निगम प्रशासन से हैवट मार्केट चौराहे का नाम ‘संविधान चौक ‘ किए जाने की मांग की। इस अवसर पर अमीर चंद आर्य, शैलेन्द्र कुमार शीलू, वसीम उद्दीन, इमरान खान, उमाचरण वर्मा, महमूद खान, जुगल किशोर व सिराज खान आदि मौजूद रहें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *