गैंगरेप का लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जिसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी, उस वांछित आरोपी नारायण राजपूत पुत्र रामकिशन राजपूत (निवासी रक्सा, जिला झांसी) को रक्सा पुलिस ने दबिश देकर दबोच लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।उच्चाधिकारियों को शिकायत के बाद तेज हुई तलाशगौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी, सीओ सदर सहित देश व प्रदेश के कई उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। सूत्रों की मानें तो आरोपी की गिरफ्तारी न होने और दबंगों की धमकियों के कारण पीड़ित परिवार डर के मारे अपना घर छोड़कर मध्य प्रदेश में पलायन कर रहने लगा था। उच्चस्तर पर शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपनी सक्रियता और तेज कर दी थी।क्या था पूरा मामला?पीड़िता के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे जब वह अपने छोटे बच्चों के साथ घर में सो रही थी, तभी जीतू कुशवाहा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारायण राजपूत ने घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप किया था। मामले में पुलिस ने 3 सितंबर 2026 को मु.अ.सं. 0195/2026 के तहत एक आरोपी जीतू कुशवाहा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।बाद में न्यायालय में दर्ज हुए पीड़िता के बयान (धारा 183 BNSS) और गवाहों के आधार पर विवेचना में गैंगरेप की धारा 70(1) BNS बढ़ाई गई और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारायण राजपूत का नाम शामिल किया गया। तभी से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आज रक्सा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *