
झांसी। महानगर के मुक्ताकाशी मंच पर निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर महंत कैलाशानंद गिरि महाराज के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व आयोजक मंडल द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महानगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचकर संपन्न हुई।कलश यात्रा का भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर अमित साहू ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति एवं पुरातन परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म, संस्कार और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत होती है।कलश यात्रा के दौरान पूरे महानगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित संजीव तिवारी, प्रहलाद साहू, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल द्विवेदी, मंडल महामंत्री तलविंदर सिंह, हेमंत परिहार, मुदित साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।खबर का बॉक्समुरली मनोहर मंदिर में दर्शन के बाद शुरू हुई कलश यात्राझांसी। श्रीराम कथा वाचक महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड से दतिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह वाया रोड होते हुए झांसी बड़ा बाजार कलश यात्रा स्थल पहुंचे। कलश यात्रा के शुभारंभ से पूर्व महाराज ने मुरली मनोहर मंदिर के अंदर पहुंच कर पूजा अर्चना की इसके बाद वह रथ में सवार होकर कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह जगह महाराज जी का व्यापारी, समाजसेवी संगठन और जन प्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करते हुए दर्शनलाभ लिया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा