गैंगरेप के आरोप में फंसे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता ने लगाई गुहार

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख को रक्सा पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण और पुलिस की मिलीभगत के चलते आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है, जबकि दबंगों की धमकियों से दहशतजदा पीड़ित परिवार अपना घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गया है।न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता ने बीते 23 नवंबर को जिलाधिकारी (डीएम) झांसी और क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर शिकायती पत्र सौंपा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी, राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग तथा मानवाधिकार आयोग सहित 14 उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक (By Post) से शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस पर तहरीर बदलने का गंभीर आरोपपीड़िता के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे जब वह अपने छोटे बच्चों के साथ घर में सो रही थी, तभी जीतू कुशवाहा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई थी, लेकिन तत्कालीन रक्सा थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों ने तहरीर में अवैध हेरफेर कर 3 सितंबर 2026 को मु.अ.सं. 0195/2026 केवल एक आरोपी जीतू कुशवाहा के खिलाफ दर्ज कर उसे जेल भेजा और मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख को बचा लिया।बयान के बाद बढ़ी गैंगरेप की धारा, फिर भी गिरफ्तारी नहींबाद में न्यायालय में दर्ज हुए पीड़िता के बयान (धारा 183 BNSS) और प्रत्यक्षदर्शी बच्चे की गवाही के आधार पर विवेचना में सामूहिक दुष्कर्म की धारा 70(1) BNS बढ़ाई गई और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारायण राजपूत का नाम शामिल किया गया। इसके बावजूद रक्सा पुलिस द्वारा आज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।राजनीतिक संरक्षण और हत्या की धमकीशिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख को रक्सा के सत्ता दल का खुला राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके दम पर वह पुलिस गिरफ्तारी से बचकर खुलेआम घूम रहा है। दबंगों के आतंक के कारण पीड़िता अपने पति व बच्चों के साथ रक्सा का घर छोड़कर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पलायन कर गई है। आरोप है कि दबंग अब पैतृक गांव तक पहुंचकर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं और न मानने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दे रहे हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *