पीले चावल देकर कार्यक्रम में शामिल होने का दिया आमंत्रण

झाँसी। आगामी 30 नवंबर को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर खंडेराव गेट में दिव्य अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है जिसमें बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य धीरेंद्र शास्त्री महाराज जी के द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ का दिव्य अनुष्ठान किया जाएगा ।कार्यक्रम हेतु आयोजक एवं चरण सेवक भाजपा नेता मनीष तिवारी द्वारा आज शाम आम जनमानस को पीले चावल देकर आयोजन में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कोतवाली ,सराफा बाजार, बड़ा बाजार सुभासगंज आदि स्थानों पर पहुंच कर व्यापारी एवं आम जनमानस को पीले चावल देकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान मनीष तिवारी ने बताया कि आयोजन में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का दिव्य अनुष्ठान होगा यह कार्यक्रम 30 नवंबर को अपराह्न एक बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा उन्होंने कहा कि झांसी में इस तरह का पहली बार आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने समस्त झांसी की जनता से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर भगवान का आशीर्वाद लेने की अपील की है। आमंत्रण कार्यक्रम के दौरान पीयूष रावत,पुरुषोत्तम स्वामी,विनोद अवस्थी, मुकेश अग्रवाल, जयदीप खरे, पंकज त्रिपाठी, संजीव तिवारी,समीर तिवारी, डॉक्टर मधुर श्रीवास्तव ,अमित नायक,प्रहलाद साहू, अभिषेक साहू ,प्रभात शर्मा ,सत्येंद्र पूरी, अभिषेक साहू,पवन गुप्ता, राजीव तिवारी ,सुमित गुप्ता, अमित अग्रवाल , नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *