ट्रेक्टर की टक्कर से मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर लगाया जाम, देर रात मारपीट कर छुड़ा ले गए थे दबंग ट्रेक्टर

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र उन्नाव बालाजी मार्ग पर देर शाम ट्रेक्टर से टक्कर लगने पर बाइक सवार की मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। हादसा के बाद चालक ट्रेक्टर को मौके पर छोड़ कर भाग गया। देर रात ट्रेक्टर मालिक अपने दर्जनों लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर दंबगई के बल ट्रेक्टर छुड़ा कर ले गया। जिससे आक्रोशित मृतक पक्ष के लोगों ने सोची समझी रणनीति के तहत हत्या करने का आरोप लगाकर उनका बालाजी मार्ग पर भोजला मंडी के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाने का प्रयास शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उन्नाव बालाजी रोड केशवपुर गांव निवासी मुकेश अहिरवार मजदूरी करके बाइक से अपने साथी के साथ घर जा रहा था। देर शाम जैसे ही मुकेश केशव पुर गांव के मार्ग पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रेक्टर ने उसकी बाइक मर टक्कर मार दी। जिससे मुकेश और बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख चालक मौके से ट्रेक्टर छोड़ कर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे मुकेश के परिजन और ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह मृतक के परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ उन्नाव बालाजी मार्ग पर भोजला मंडी के पास जाम लगा दिया। जिससे दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों और रास्ते कर ट्रेक्टर ट्राली लगाकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। जाम लगाने वाले लोगों का आरोप है कि मुकेश को रंजिशन दबंगई के चलते जान बुझ कर ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या की गई है, उन्होंने आरोप लगाया कि पहले टक्कर मारी जिससे मुकेश घायल हो गया, फिर विपक्षी ने देखा कि उसकी मौत नहीं हुई इसके बाद दोबारा उस पर ट्रेक्टर चढ़ा कर उसकी हत्या की गई। आरोप है कि घटना के बाद ट्रेक्टर छोड़ कर मौके से भाग गए। इसके बाद जब ग्रामीणों ने ट्रेक्टर अपने कब्जे में ले लिया तो दबंग लोग देर रात स्कॉर्पियो गाड़ी में भरकर दोबारा आए और ग्रामीणों की मारपीट कर ट्रेक्टर ट्राली जबरन छुड़ा ले गए। घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर ग्रामीणों ने और मृतक के परिजनों ने बुधवार की सुबह जाम लगा दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर मृतक के परिजनों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *