चार पहिया गाड़ी से बकरी चोरी करने वाला तमंचा सहित गिरफ्तार

झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले शातिर चोर को दबोच कर उसके कब्जे से चोरी की गई बकरियों को बेचने से मिली रकम को बरामद करते हुए तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है।जानकारी के मुताबिक लहर गिर्द निवासी विवेक यादव ने थाना सीपरी बाजार पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि उसके बाड़े में बंधी चार बकरियां और दो बकरे को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने चार पहिया गाड़ी क्रमांक यूपी 14 एक्स 8118 को रोक कर उसकी तलाशी लेने कर एक युवक शहर कोतवाली के कसाई मंडी निवासी मकसद चौधरी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर मकसद चौधरी ने बताया कि वह अपने साथी सलमान और आलिम के साथ बकरिया चोरी कर मंडी में बेच देते है। उन्होंने बताया कि चोरी किए बकरी और बकरियों को उन्होंने बेच दिया मिले हुए पैसे का दारू पार्टी कर ली। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पांच हजार दो सौ साठ रुपए बरामद कर लिए आरोपी को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *