झांसी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट ओम पाल सिंह की अदालत ने दो अलग अलग मामलों में नशीला पदार्थ रखने का दोष सिद्ध होने पर दो लोगों को जेल ने बताई अवधि और पांच पांच हजार रूपये अर्थदंड से दंडित किया है।अभियोजन की और से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जीआरपी थाना पुलिस ने प्लेटफॉर्म नम्बर 2/3 से 17 दिसंबर 2010 को नई बस्ती चांद दरवाजा निवासी राजू वाल्मीक को दो सौ पचास ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। वही पूंछ थाना पुलिस ने 22 अगस्त 2022 को मध्यप्रदेश के जिला दतिया सेवढ़ा निवासी जितेंद्र सिंह आदिवासी को एक किलो दो सौ ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान आज आरोपियों पर आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने दोनों को जेल में बिताई अवधि और पांच पांच हजार रूपये अर्थदंड से दंडित किया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा