पीले चावल भेंट कर कलश यात्रा में व्यापारियों को किया आमंत्रित

झांसी। 26 नवम्बर से मुक्ताकाशी मंच पर शुरू होने वाली श्रीराम कथा को लेकर निकलने वाली विशाल कलश यात्रा में व्यापारियों को सम्मिलित करने और शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने के लिए श्रीराम कथा के आयोजक अनूप शिवहरे ने अपने सहयोगियों के साथ बड़ाबाजार, मालिनी का तिराहा, सुभाष गंज क्षेत्र में पीले चावल व्यापारियों को भेंट कर सभी को श्रीराम कथा और कलश यात्रा में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया।बुधवार को श्रीराम कथा के आयोजक अनूप शिवहरे देहाती, शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी ओम प्रकाश विश्वारी, मोनू खुराना, दिलीप शिवहरे ने बड़ा बाजार, मानिक चौक, सुभाष गंज आदि क्षेत्रों में घूम कर व्यापारियों को पीले चावल और आमंत्रण पत्र देकर आयोजित श्रीराम कथा में सम्मिलित होने तथा श्रीराम कथा के पूर्व बड़ा बाजार से निकलने वाली विशाल कलश यात्रा में सम्मिलित होने का न्योता दिया। उन्होंने व्यापारियों को आमंत्रण पत्र और पीले चावल भेंट कर कथा वाचक श्री श्री 1008 शंकराचार्य कैलाशा नंद गिरी जी।महाराज का आशिर्वाद लेने और श्रीराम कथा में सम्मिलित होने की अपील की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *