हस्ताक्षर कर लोगों ने लिया यातायात नियमों को पालन करने का संकल्प

झांसी। संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को सीपरी बाजार झांसी स्थित चमनगंज चौकी के समीप यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु *हस्ताक्षर अभियान* का कार्यक्रम ए आरटीओ प्रवर्तन हेमचंद गौतम के मुख्य आतिथ्य व निरीक्षक यातायात देवेंद्र शर्मा व वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अग्रवाल काका,ट्रैफिक वार्डन दिलीप अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य तथा ट्रैफिक चीफ वार्डन सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य डॉ सुश्री प्रगति शर्मा के संयोजन में किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ए आरटीओ हेमचंद्र गौतम द्वारा हस्ताक्षर कर अभियान का विधिवाद शुभारंभ किया गया तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा भी हस्ताक्षर किए गए कार्यक्रम में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की एनसीसी ,रोवर रेंजर की छात्राओं द्वारा राहगीरों एवं वाहन चालकों को रोक कर उन्हें यातयात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए सभी से हस्ताक्षर भी करवाये और सभी ने आश्वस्त भी किया कि वह नियमों का पालन अवश्य करेंगे। आए हुए अतिथियों का कार्यक्रम संयोजक डॉ।प्रगति शर्मा द्वारा पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर प्रवक्ता डॉ रेनू ,डॉक्टर सौम्या वर्मा ,डॉक्टर किरण, ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा ,मोहम्मद फैजान ,छात्र शोभा ,प्रियंका ,खुशबू पाल ,प्रिंसी गुप्ता, पूर्वा वर्मा ,प्रिंसी, भारती, सेजल आदि छात्राओं एवं संभ्रांत जनों ने उपस्थित होकर हस्ताक्षर अभियान में अपनी सहभागिता दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *