झांसी। उत्तर प्रदेश:टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी नई टोयोटा ग्लांजा को पेश किया है। इसी क्रम में जेएमके टोयोटा, झांसी द्वारा नई टोयोटा ग्लांजा का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। नई ग्लांजा अपने आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक, शानदार आराम और एडवांस सुरक्षा सुविधाओं के साथ ग्राहकों को एक नया ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।नई टोयोटा ग्लांजा में स्टाइलिश एवं स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन, आकर्षक फ्रंट ग्रिल, प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स का शानदार संयोजन देखने को मिलता है। यह कार आज के युवाओं, परिवारों और आधुनिक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।नई ग्लांजा में 1.2 लीटर की नई जनरेशन Z12E पेट्रोल इंजन तकनीक दी गई है, जो 61 kW (लगभग 83 PS) की पावर और 112.4 Nm का टॉर्क प्रदान करती है। इसके साथ पेट्रोल और सीएनजी विकल्पों में मैनुअल एवं ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन की सुविधा उपलब्ध है।नई टोयोटा ग्लांजा में बेहतर सुरक्षा के लिए लेवल-2 ADAS, छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और अन्य आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं।इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले, 22.86 सेमी स्मार्ट प्लेकास्ट प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay एवं Android Auto, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम ड्यूल-टोन इंटीरियर जैसी सुविधाएं इसे और भी खास बनाती हैं।नई टोयोटा ग्लांजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.99 लाख रखी गई है। यह कार आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज और टोयोटा की विश्वसनीयता का शानदार संयोजन प्रस्तुत करती है।जेएमके टोयोटा झांसी के सेल्स मैनेजर विवेक कुमार ने बताया कि नई ग्लांजा के लॉन्च के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा और शानदार ड्राइविंग अनुभव वाली कार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।इस अवसर शोरूम के जनरल मैनेजर नितिन सिंह निरंजन, सेल्स मैनेजर विवेक कुमार असिस्टेंट सेल्स मैनेजर निखिल गुप्ता,मार्केटिंग मैनेजर अंकुर मिश्रा एवं अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा