“अजय सिकरवार बने बुंदेलखंड केसरी, सत्येन्द्र अहिरवार ने जीता बुंदेलखंड कुमार का खिताब”रोमांचक दंगल में बुंदेलखंड के 125 पहलवानों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में हुए खिताबी मुकाबले; विजेताओं को नकद पुरस्कार, गदा, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित”

झांसी। जिला कुश्ती संघ, झाँसी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतिष्ठित बुंदेलखंड केसरी एवं जिला केसरी दंगल प्रतियोगिता का 24 नवम्बर को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि समाजसेविका अनुराधा शर्मा माताजी रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रामनरेश तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा भाजपा तथा सुरेश चन्द्र उपाध्याय, मुख्य वरिष्ठ प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ, आयोजन अध्यक्ष डॉ अशोक राय उपस्थित रहे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन गेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 125 पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला, शारीरिक क्षमता और अदम्य खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के प्रथम दिन 23 नवम्बर को विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में पहलवानों का वजन परीक्षण एवं वर्ग निर्धारण करने के पश्चात मुकाबलों का शुभारंभ हुआ। पहले दिन के मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल एवं फाइनल तक पहुंचे पहलवानों के बीच दूसरे दिन खिताबी भिड़ंत हुई। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने दांव-पेंच, पकड़, पलट और तकनीकी कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। कई मुकाबलों में अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा और दर्शक हर दांव पर उत्साहपूर्वक तालियां बजाते रहे। निर्णायक मंडल ने निर्धारित नियमों के अनुसार मुकाबलों के परिणाम घोषित किए।इन पहलवानों ने जीते प्रतिष्ठित खिताबप्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में हुए फाइनल मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे—बुंदेलखंड केसरी (80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग) प्रथम स्थान एवं बुंदेलखंड केसरी का खिताब अजय सिकरवार, झाँसी ने अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर शिवम यादव, झाँसी रहे। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से उदयवीर, बबीना एवं जतिन, झाँसी ने प्राप्त किया।बुंदेलखंड कुमार (70 से 80 किलोग्राम भार वर्ग) प्रथम स्थान प्राप्त कर सत्येन्द्र अहिरवार, बबीना बुंदेलखंड कुमार बने। द्वितीय स्थान पर सोहेल, बबीना रहे। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से आर्यन यादव, सागर एवं देव राजपूत, लहरगिर्द ने हासिल किया।जिला केसरी (60 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग) राजवीर, करारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला केसरी का प्रतिष्ठित खिताब जीता। द्वितीय स्थान पर राजदीप, बबीना रहे। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से धीरेंद्र अहिरवार, टपरियन एवं जयवीर गुर्जर, करारी ने प्राप्त किया।वीर अभिमन्यु (45 से 50 किलोग्राम भार वर्ग) प्रथम स्थान जयप्रकाश, हंसारी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर तनिष्क, बबीना रहे। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से सागर, डगरवाहा एवं ऋतिक पाल, मिलान ने हासिल किया।महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखमप्रतियोगिता में महिला पहलवानों की कुश्ती भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिला वर्ग में विजेता पहलवानों में श्रद्धा, निधि, सुहानी, हर्षिता, रितिका, प्रथा, विधि, अनुष्का एवं तमन्ना शामिल रहीं। वहीं उपविजेता के रूप में अनुष्का, आयुषी, प्रतीक्षा, जैनवी, अमृता, रितु, वेदिका, शिखा एवं दीक्षा ने स्थान प्राप्त किया। महिला पहलवानों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा।मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहसमापन समारोह की मुख्य अतिथि अनुराधा शर्मा ने विजेता एवं प्रतिभागी पहलवानों को बधाई देते हुए कहा कि कुश्ती केवल शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता का परिचायक खेल है। बुंदेलखंड की माटी ने सदैव ऐसे खिलाड़ियों को जन्म दिया है जिन्होंने अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। आज विजेता बने पहलवानों के लिए यह उपलब्धि एक नई यात्रा का आरंभ है। उन्हें निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करनी चाहिए। उन्होंने जिला कुश्ती संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई प्रतिभाओं को सामने लाने और खेल संस्कृति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी विजेता पहलवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखाड़े में मिली जीत केवल एक खिताब नहीं, बल्कि वर्षों के अभ्यास, अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी आज विजेता बने हैं, वे अपनी इस उपलब्धि को आगे की बड़ी मंजिल का आधार बनाएं और जो खिलाड़ी इस बार खिताब हासिल नहीं कर सके, वे निराश न हों। खेल में प्रत्येक मुकाबला एक नया अनुभव और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर होता है। जिला कुश्ती संघ का संकल्प है कि बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को नियमित रूप से ऐसा सशक्त मंच उपलब्ध कराया जाए, जहां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के पहलवान अपनी क्षमता प्रदर्शित कर सकें। संघ भविष्य में भी कुश्ती के विकास, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और इस पारंपरिक खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।नकद पुरस्कार एवं पारंपरिक सम्मान से नवाजे गए विजेताप्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता पहलवानों को आकर्षक नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही विजेताओं को पारंपरिक गदा, शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजन में योगदान देने वाले निर्णायक मंडल, रेफरी, खलीफाओं एवं सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *