राष्ट्रभक्त संगठन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रभक्त संगठन ने शहर को बिगड़ी यातायात व्यवस्था, घर के नलों में आ रहे दूषित पानी की सप्लाई, मंदिरों में हुई चोरियों की घटनाओं सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं होने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।बुधवार को राष्ट्रभक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि दीपावली के तीन दिन पहले से घरों में नलों से आने वाला जल बहुत ही गन्दा और दूषित आ रहा है। जल निगम एवं जलसंस्थान के महाप्रबन्धक ने वार्ता करने पर कहा था कि दीपावली के बाद जल ठीक आने लगेगा। प्रश्न यह है कि जब भी कोई सनातन हिन्दू संस्कृति का त्यौहार आता है उसी समय पर सनातन हिन्दू जनमानस को क्यों परेशान किया जाता है। आज भी उसी तरह का गन्दा जल किसान बाजार के नीचे से लेकर सम्पूर्ण क्षेत्र में आ रहा है। वही उन्होंने दूसरी मांग रखते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से गणेश उत्सव एवं दुर्गा उत्सव के पहले सड़को को गढ्ढामुक्त करने के निर्देश जारी किये थे और आपने भी सभी सम्बन्धित विभागों को ऐसे निर्देश जारी किये थे परन्तु झाॅसी भर की मुख्य मार्ग सहित सभी मार्गो पर गढ्ढे जस के तस है।वही उन्होंने मांग रखते हुए बताया कि ट्रेफिक एवं जाम की समस्या सड़कों के उचित चैड़ीकरण एवं समुचित पार्किंग व्यवस्था से ही समाधान हो सकती है जबकि प्रत्येक चैराहे पर आड़े-तिरछे डिवायडरों को लगाकर संकरा कर दिया गया है और बेतरतीव चालान 10000/- से 32000/- तक के हैल्मेट न पहनने पर किये जा रहे है जो पूर्णतः अनुचित है। अगर झाॅसी के समस्त चैराहो पर लाईट व्यवस्था समाप्त कर दी जाये और पूर्व की तरह ट्रेफिक सिपाही चैराहे पर खड़े होकर ट्रेफिक व्यवस्था को संभाले ।वही उन्होंने मांग रखते हुए बताया कि झाॅसी में किसानो की फसल बुआई का अंतिम चरण चल रहा है। इस हेतु नहरों को संचालन व खाद्य की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाये। इसके साथ-साथ किसान आई0डी0 बनाते समय विभाग द्वारा किसान की जमीन कम दर्शायी जा रही है एवं ब्लाॅकों पर बीज मानक के अनुसार नही दिये जा रहे है। इस समस्याओं का जल्द निस्तारण की मांग की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर निगम एवं कैन्ट बोर्ड की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं सार्वजनिक मार्ग को अवरूद्ध करने एवं खुशीपुरा में वार्ड नं0 4 में मानक के विपरीत मस्जिद का निर्माण करने तथा शंकर जी का मंदिर जो कैन्ट क्षेत्र में बना हुआ है के सामने अपने मकानों को मानकों के विपरीत व सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया है।पिछले चार महीनों में सीपरी थाना क्षेत्रान्तर्गत काशीराम काॅलोनी में हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी गई । सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में मंदिर में चोरी की घटना, करारी स्थित खातीबाबा मंदिर से घण्टा चोरी एवं दान पात्र चोरी की घटना, बबीना थाना क्षेत्र में 4 मंदिरों में चोरी की घटना में न तो एफ0आई0आर0 दर्ज हुयी और न ही अपराधी पकड़े गये जबकि हर बार आश्वासन दिया गया । इसी तरह से बडागांव गेट बाहर स्थित भूतनाथ मंदिर के कुंये में करबला को छोड़कर इस बार कुछ ताजियों का विसर्जन किया गया जो पूर्णतः अनुचित है। इन सभी की वजह से हिन्दू जनमानस की भावनायें आहत हुई है। उन्होंने मंदिरों की घटनाओं का जल्द अनावरण करने की मांग की।बिजली विभाग के द्वारा जब स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से पोस्टपेड किया गया तो कहा गया कि ज्यादा जमा हुई राशि व मीटर लगाने के एवज में ली गई 6100 रूपये की राशि का समायोजन बिलों में किया जायेगा परन्तु उस दिशा में भी कोई प्रगति नही हुई है। उन्होंने ज्ञापन के साथ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो वह कलेक्ट्रेट में ही धरना प्रदर्शन करेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *