झांसी। वीरांगना झलकारी बाई की 196 वी जयंती पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह फूल वर्षा से स्वागत किया गया और उनके बलिदान को याद करते हुए नमन किया गया। 22 नवम्बर को वीरांगना झलकारी बाई की 196 वी जयंती पर कोरी समाज द्वारा तालपुरा नेहरू पार्क से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में वीरांगना झलकारी बाई के स्वरूप, के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, संत कबीरदास जी, सहित कई महापुरुषों के स्वरूप घोड़ों पर सवार थे, सैकड़ों महिलाएं पुरुष वीरांगना झलकारी बाई के 1857 में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के साथ मिलकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा देने और आजादी में योगदान देते हुए अपने प्राणों को बलिदान कर देने को याद करते हुए उन्हें नमन किया। शोभायात्रा तालपुरा से खुशी पुरा, गोविंद चौराह से इलाईट चौराहा होते हुए जीवन शाह तिराहा से किला मार्ग पर बनी झलकारी बाई की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह जगह फूल वर्षा से स्वागत हुआ और प्रतिमा पर सभी ने पुष्पांजलि कर झलकारी बाई को नमन किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा