“दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”: सीडीओ 1173 बूथ व 35 ट्रांजिट बूथ पर पिलाई जा रही है “दो बूंद जिंदगी की” 297845 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा : डॉ रविशंकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

झांसी। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 22 नवम्बर 2026 दिन रविवार से जनपद झांसी में पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। जिला महिला चिकित्सालय में 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशर पुरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोलियो बूथ के उद्घाटन के दौरान जिला महिलाचिकित्सालय में पैदा हुए नवजात शिशुओं सहित 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाते हुए सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने अभिभावकों से कहा की अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपने मोहल्ले और जान पहचान वालों को भी प्रेरित करने का सुझाव दिया ताकि बच्चों को इस बीमारी से बचाया जा सके। अभियान के प्रारंभ में सीडीओ ने नवजात बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते हुए जिला महिला चिकित्सालय में आए अभिभावकों से संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सेवाओं की गुणवत्ता एवं जनसंतुष्टि के संबंध में फीडबैक भी लिया। मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर शब्बन वार्ड ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाते हुए समस्त बूथों पर तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में बूथ अपने निर्धारित समय तक संचालित हो। उन्होंने सुझाव दिया कि आसपास भ्रमण करते हुए अभिभावकों से अपील करें कि बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रविशंकर ने बताया कि जनपद में 1173 पोलियो बूथ व 35 ट्रांजिट बूथ के माध्यम से जनपद के 297845 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। आज बूथ दिवस है, जिसमें 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर बुलाकर पोलियो की दवा पिलाई जाती है। आज जो बच्चे दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें सोमवार से लेकर शुक्रवार तक घर-घर जाकर 816 टीमों के द्वारा पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *