झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे पर दिन दहाड़े दो बदमाशों ने सेल्समैन के थैला को काटकर 35 हजार कीमत की सिगरेट के बंडल चोरी कर लिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर निवासी देवेंद्र प्रजापति गुटखा बीड़ी सिगरेट की सेल्समैन है। प्रतिदिन की तरह वह 21 नवम्बर को वह सामान बेचता हुआ नवाबाद थाना क्षेत्र के परशुराम चौराह स्थित एक दुकान पर पहुंचा और गाड़ी खड़ी करके दुकानदार से सामान देने की सूची बनाने लगा। तभी एक स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां आए और धारदार किसी वस्तु से उसका गाड़ी पर टंगा थैला काटकर उसके अंदर रखी 35 हजार रुपए कीमत की सिगरेट के पैकेट चोरी कर भाग गए। जब देवेंद्र अपनी गाड़ी पर पहुंचा और सिगरेट के पैकेट निकाले तो थैला नीचे से कटा था। जांच पड़ताल और सीसीटीवी कैमरा देखने कर दो युवक थैला काटकर चोरी करते दिखाइ दिए। पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना नवाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाना शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा