सिगरेट डिब्बी और नकदी चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, सीपरी बाजार सहित थाना नवाबाद क्षेत्र में घटी घटना का हुआ खुलासा

झांसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों की नकदी और सिगरेट के डिब्बे बरामद कर लिए। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने पहले थाना सीपरी बाजार फिर थाना नवाबाद क्षेत्र में दो सेल्समैनों को अपना निशाना बनाया था। आपको बता दे कि थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के सैयर गेट अंदर निवासी अनिल कोस्टा ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह गुटखा बीड़ी सिगरेट का सेल्समेन है, प्रतिदिन की तरह वह गणेश चौराहे पर सिगरेट गुटका बेचने के लिए गाड़ी पर लड़े थैले के साथ पहुंचा तभी वहां पहले से मौजूद अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर उसके थैले से 80 हजार रुपए की सिगरेट के पैकेट और नौ हजार चार सौ रुपए की नकदी चोरी कर ली थी। इसी प्रकार उन्नाव गेट बाहर निवासी देवेंद्र प्रजापति ने थाना नवाबाद में सूचना देते हुए बताया था कि शनिवार को वह गुटखा बीड़ी सिगरेट बेचने परशुराम चौराहे पर गया था तभी अज्ञात बदमाशों ने धारदार वस्तु से बैग काट कर उसके थैले से 35 हजार रुपए कीमत की सिगरेट चोरी कर ली थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना सीपरी बाजार पुलिस ने दो युवकों को ग्वालियर रोड ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम जिला गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी मुजम्मिल तथा उसके साथी ने अपना नाम लखनऊ के आलमबाग निवासी विक्की कुमार बताया। पूछताछ में दोनों ने सिगरेट गुटका सेल्समैनो के साथ हुई चोरी की घटना का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित एक कटर ब्लेड, 35 डिब्बी सिगरेट की एक तंबाकू का पैकेट बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *