झांसी। बीते दिनों गन्ना व्यापारी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, नकदी लूट कर भागने वाले दो किशोर समेत एक युवक को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने गिरफ़्तार कर मोबाइल फोन, नकदी बरामद कर ली। पुलिस अभी इनके भागे हुए साथियों की तलाश कर रही है।जानकारी मुताबिक सिद्धेश्र नगर आईटीआई निवासी अंशुल ने थाना सीपरी बाजार में गत रोज सूचना देते हुए बताया था कि वह ध्यान चंद्र खेल मैदान के पास गन्ने बेच रहा था। इसी दौरान वहां गन्ना खरीदने आए एक युवक से विवाद हो गया। इसके उक्त युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाकर उसकी मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, 1530 रूपये नकद लूट कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज इस घटना में शामिल दो किशोरों समेत एक युवक ब्रम्हनगर निवासी गगन अहिरवार को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन ओर पंद्रह सौ रूपये नकद बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा