झांसी पुलिस की वारंटियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, अभियान के तहत जनपद में 84 वारंटी गिरफ्तार

झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में वारंटियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जनपद की अलग अलग थाना पुलिस ने 84 वारंटी गिरफ्तार किए। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वारंटियों के खिलाफ झांसी पुलिस की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्यवाही की है।रविवार को एसएसपी के निर्देशन में न्यायालय से जारी विभिन्न अपराधों के अपराधियों के वारंट की तामील कराई गई। जिसमें एन बी डब्लू वारंट में थाना शहर कोतवाली पुलिस ने 11, नवाबाद थाना ने 1, सीपरी बाजार थाना पुलिस ने 6, थाना बाजार ने 2, प्रेमनगर थाना ने 10, रक्सा थाना ने 5, बबीना थाना ने 2, बड़ागांव थाना ने 4, टहरौली थाना ने 4, सकरार थाना ने 1, बरुआ सागर थाना ने 7, उलदन थाना ने 8, चिरगांव थाना ने 9, पूछ थाना ने 3, समथर थाना ने 2, गरौठा, एरच, गुरसराय थाना ने तीन=तीन, ककरवई थाना ने दो,कटेरा और तोड़ीफतेहपुर थाना पुलिस ने एक एक वारंटी गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर स्पेशल न्यायलय मजिस्ट्रेट के यहां पेश कर दिया है। आपको बता दे कि वारंटियों के खिलाफ झांसी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *