अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान दरोगा से अभद्रता मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार

झांसी। पंद्रह दिन पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा में तैनात दरोगा से अभद्रता और मारपीट कर मोबाइल फोन लूटने की घटना को अंजाम देने के आरोप में नवाबाद थाना पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक पंद्रह दिन पूर्व विभिन्न मांगो को लेकर जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में अधिवक्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर नवाबाद थाना के जेल चौकी प्रभारी मोहित अपने सिपाही के साथ वहां पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद हो गए। तभी जेल चौकी प्रभारी मोहित और सिपाही के साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए सिपाही के हाथ से मोबाइल फोन छीनने की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना नवाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। देर रात नवाबाद पुलिस ने बबीना के पंप हाउस निवासी अविनाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *