भोजला में झलकारी बाई की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह, विधायक राजीव सिंह पारीछा ने किया नमन

झांसी। ग्राम भोजला में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर वीरांगना झलकारी बाई कोरी समाज विकास समिति द्वारा पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बबीना विधायक श्री राजीव सिंह पारीछा शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।अपने संबोधन में विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई ने रानी लक्ष्मीबाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उनका साहस, बलिदान और देशभक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाना आने वाली पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का काम करता है।कार्यक्रम में इंजीनियर मोहनलाल सिंगरिया, जगदीश लाल, बृजेन्द्र सिंह यादव, अरविंद वशिष्ठ, कोमल सिंह यादव, दिनेश कुमार यादव,रिषभ कुशवाहा, श्रीमती नीतू सिंह एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।सभी अतिथियों ने झलकारी बाई को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत में समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *