होटल त्रिवेणी में दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा पत्र, जिलाध्यक्ष ने कहा पुलिस जांच के बाद कोर कमेटी की बैठक में होगा निर्णय

झांसी। प्रेमनगर थाना में एक युवती ने एक सप्ताह पूर्व अपना दल के युवा मंच के जिलाध्यक्ष समेत उसके भाई और पिता के खिलाफ बेहोश कर दुष्कर्म करने और मोबाइल से अश्लील फोटो वीडियो बनाकर लगातार शारीरिक उत्पीड़न करने तथा धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। इधर पीड़ित युवती ने अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला देकर नामजद आरोपी को पार्टी से निष्काशित करने की मांग की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस जांच चल रही जांच के बाद कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा, उन्हें पुलिस जांच पर भरोसा है।आपको बता दे कि एक युवती ने थाना प्रेमनगर में 13 नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके साथ कोचिंग में पढ़ने वाली उसकी सहेली ने उसकी मुलाकात गड़िया फाटक शेख वाडा निवासी काजिम कुरैशी से कराई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों मिलने जुलने लगे, युवती का आरोप था उसका जन्मदिवस सेलिब्रेट करने के लिए 26 अक्टूबर 2026 को आरोपी युवक काजिम कुरैशी उसे बस स्टैंड के पास स्थित होटल त्रिवेणी ले गया जहां उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई, जब उसे होश आया तो उसके शरीर कर कपड़े नहीं थे, पीड़िता ने बताया कि काजिम ने उसे मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो वीडियो दिखाकर उसे डरा धमका कर कहा कि अगर किसी से शिकायत की तो बदनामी कर दूंगा फोटो वीडियो वायरल कर दूंगा, साथ ही काजिम ने उससे कुछ दिन बाद शादी करने की बात कही। युवती का आरोप है कि इसके बाद काजिम लगातार उसे व्हाट्स एप पर मेसेज भेज कर बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता था मना करने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और 6 जून 2026 को काजिम उसके पिता और भाई उसके घर में घुस आए मारपीट की और धमकाया, युवती का आरोप है कि इसके बाद काजिम कुरैशी के पिता जहीरूद्दीन ने 8 जून 2026 को उसके पिता को अपने कार्यालय बुलाया जहां उन्हें धमकाया और मोबाइल से कागजों पर हस्ताक्षर करते हुए वीडियो फोटो बनाई। पीड़िता ने उसकी अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के लिए उसे बुलाने के स्क्रीन शॉट भी पुलिस को सौंपे है। पुलिस ने काजिम कुरैशी, उसके पिता जाहिर उद्दीन कुरैशी और भाई अजहर कुरैशी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दे कि आरोपी काजिम कुरैशी का भाई अजहर कुरैशी अपना दल एस पार्टी में युवा मंच का जिलाध्यक्ष है। पीड़ित युवती ने अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में कहा कि आरोपी पार्टी में पद पर रहते हुए पुलिस पर विवेचना के दौरान दबाव बनाकर विवेचना को प्रभावित कर रहा है, उसे पार्टी से निष्काशित किया जाए। खबर का बॉक्सपुलिस जांच के बाद कोर कमेटी में लिया जाएगा निर्णय= जिलाध्यक्षझांसी। इस संबंध में अपना दल एस के झांसी जिलाध्यक्ष विजय से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि यह मुकदमा साजिशन लिखाया है, पार्टी के युवा मंच के जिलाध्यक्ष अजहर कुरैशी के खिलाफ शिकायत पीड़िता के पास कोई साक्ष्य नहीं है, आरोपी काजिम कुरैशी युवा मंच के जिलाध्यक्ष का भाई है, इसलिए दबाव बनाने के लिए अजहर कुरैशी को आरोपी बनाया गया है। जबकि अजहर कुरैशी के पिता की और से पीड़िता और उसके परिवार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा पूर्व में थाना प्रेमनगर में दर्ज है, जिसकी पुलिस विवेचना कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस दोनों मुकदमों की जांच कर रही है, पुलिस जांच कर उन्हें भरोसा है, पुलिस जांच होने के बाद जल्द ही कोर कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी उसके बाद अजहर कुरैशी के पद पर निर्णय लिया जाएगा। बिना जांच के किसी को दोषी ठहराकर पार्टी से निष्काशित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते षड्यंत्र के तहत अजहर कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।खबर का बॉक्सपुलिस विवेचना कर रही साक्ष्य के आधार कर कार्यवाही होगी= थाना प्रभारीझांसी। इस संबंध में प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। अतिरिक्त निरीक्षक इसकी विवेचना कर रहे है, विवेचना और साक्ष्य के आधार पर अगली कार्यवाही की जाएगी अभी विवेचना जारी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *