हंसारी में श्रीमद भागवत कथा और 108 सर्व जातीय कन्या विवाह महोत्सव

झांसी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हसारी में 23 नवम्बर से पांचवा श्रीमद भागवत कथा का सात दिवसीय आयोजन के साथ 108 सर्व जातीय कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन होने जा। रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के नितेंद्र राय फौजी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 4 वर्षों से हर वर्ष की तरह इस वर्ष पंचम वर्ष भी 25 नवम्बर से 1 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हसारी में विद्युत पावर हाउस के पास मैंन रोड अंजनी माता मंदिर पर होगा। उन्होंने बताया कि इसके आयोजक श्री श्री 1008 श्री सिद्धेश्वर बालाजी धाम झांसी, नितेंद्र राय फौजी एवं राय परिवार हसारी झांसी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धर्म की स्थापना के लिए और धर्म परिवर्तन न हो इसके लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 नवम्बर को कलश यात्रा और कथा का आयोजन शुरू होगा। 26 को सुखदेव परीक्षित संवाद, 27 को बलि बामन चरित्र, 28 नवम्बर को श्रीराम जन्म एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 29 को बाल लीला, 30 को रुक्मणि मंगल, 1 दिसंबर को सुदामा चरित्र ब्यास, पूजन, 3 दिसंबर को 108 कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन होगा। कथा वाचक श्रीमद भागवत कथा ओरछा धाम के पंडित श्री दिवाकर महाराज के मुखारविंद से होगी। कथा में श्रीमद भागवत कथा सपादलक्ष महामृत्युंजय जाप, शिवांश निर्माण होंगे। कलश यात्रा 25 नवंबर को सैंकड़ों महिलाएं पीले वस्त्रों में सर पर कलश लेकर वल्लमपुर तिराहा से होते हुए हंसारी क्षेत्र में भ्रमण कर अंजनी माता मंदिर पर समाप्त होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *