व्यापारी के पुत्र का अपहरण और 15 लाख की नकदी लेकर भागने वाला गाड़ी चालक सहित पुलिस मुठभेड़ में घायल

झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात थाना गुरसराय पुलिस और स्वाट टीम ने बीते दिनों व्यापारी के पुत्र का अपहरण करने और 15लाख रूपये लेकर भागने वाले आरोपी गाड़ी चालक और उसके साथी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पुलिस की बन्दूक से चली गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से करीब पचास हजार की नकदी, एक बाइक और दो तमंचे कारतूस बरामद किए है।जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर को व्यापारी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोला कुआं निवासी अनुराग सिंह ने गुरसराय थाना में दस अक्टूबर को सूचना देते हुए बताया था कि उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी up 93 bk 7274 में वह और उसकी पत्नी तथा छ वर्षीय पुत्र गुरसराय गए थे। उनकी गाड़ी नया चालक चला रहा था। गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के बहाने गाड़ी चालक गाड़ी लेकर भाग गया जिसमें पुत्र भी सवार था। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर व्यापारी के पुत्र को सकुशल बरामद कर लिया था। लेकिन आरोपी चालक मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर श्रीराम कॉलोनी व हाल झांसी के थाना प्रेमनगर ईसाई टोला निवासी आशीष अवस्थी मौके से फरार हो गया था साथ ही गाड़ी में रखे 15लाख रुपए भी ले गया तना। पुलिस ने आरोपी चालक आशीष की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी के निर्देशन में लगी पुलिस टीम स्वाट और गुरसराय थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली कि व्यापारी अनुराग सिंह के पुत्र का अपहरण और पंद्रह लाख रुपए लेकर भागने वाला आरोपी गाड़ी चालक आशीष अपने साथी लखनऊ मढ़ी यांव निवासी विशाल शर्मा के साथ बाइक से कही भागने की फिरख में है। सूचना पर दोनों टीमों ने घेराबंदी कर ग्राम अडा जरा जाने वाले मार्ग पर गैस गोदाम के पास दोनों बाइक सवारों को घेर लिया। पुलिस को देख दोनों ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्म रक्षा में जवाबी फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस की बंदूक से चली गोली दोनों के पैर में जा लगी ओर दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से 50 हजार के आस पास की नकदी बरामद करते हुए तमंचा कारतूस बरामद किए और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *