दुकानदार पर लाठीडंडा से हमला कर सर फोड़ा, पहले भी कर चुके हमला, आरोप पूर्व मंत्री के खास है, हमलावर इसलिए नहीं होती कार्यवाही, पीड़ित को एफआईआर लिखाने जाना पड़ा पचास किलो मीटर दूर तब हुई कार्यवाही

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के चित्रा चौराहा पर गत रोज पेंट्स व्यापारी पर पड़ोसी होटल संचालक और उसके साथियों ने लाठी डंडा से हमला कर सर फोड़ दिया। पीड़ित व्यापारी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी होटल संचालक पूर्व में भी कई बार हमला कर चुका है, हमलावर पूर्व केंद्रीय मंत्री का खास होने के नाते हर बार दबाव बनाकर उससे राजीनामा करा लेता है। इस बार भी होटल संचालक और उसके साथियों ने व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए उसकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। पीड़ित को इस बार अपनी एफआईआर दर्ज कराने के लिए झांसी से पचास किलो मीटर दूर आयोजित समाधान दिवस में जाकर गुजर लगाई तब थाना सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के चित्रा चौराहा न्यूटन कंपाउंड निवासी मृदुल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी घर के पास अग्रवाल ट्रेडर्स आरके के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। पड़ोस में होटल वर्धमान है। मृदुल अग्रवाल का आरोप है कि होटल संचालक उस पर लगातार कई वर्षों से दुकान बेचने का दबाव बना रहा है, दुकान बेचने से मना करने पर होटल वर्धमान संचालक उससे बुराई मनाता है और कई बार लड़ाई झगड़ा कर मारपीट कर चुका। मृदुल ने आरोप लगाया कि होटल संचालक के पूर्व केंद्रीय मंत्री से गठजोड़ है, और वह पूर्व मंत्री से दबाव बनवा कर कार्यवाही होने देता और जबरन राजीनामा करा लेता था। जिससे उसके लगातार हौसले बुलंद हो गए। मृदुल ने बताया कि 18 नवम्बर को वह दुकान के बाहर खड़ा था तभी वर्धमान होटल संचालक अपने साथियों के साथ आया और गाली गलौज कर पत्थर पटक दिया जिसका विरोध करने पर वह अपने साथियों सहित हाथों में लाठी डंडा लेकर दुकान में घुस आया और मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित का सर फट गया और उसे बचानेआये उसके चाचा के साथ भी मारपीट हुई। पीड़ित ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी थाना सीपरी बाजार पुलिस को सौंपा था। लेकिन पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित दो दिन तक चक्कर लगाता रहा। आज पीड़ितों को झांसी से पचास किलो मीटर दूर आयोजित समाधान दिवस में जाकर अपनी न्याय की गुहार लगाई तब जाकर पुलिस ने आज पीड़ित की एफआईआर दर्ज की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *