झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरुआ सागर पुलिस ने सूने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को दबोच कर उसके कब्जे से 13 हजार की नकदी बरामद कर ली है।पुलिस के मुताबिक गत दिवस थाना बरुआ सागर में नगर पालिका परिषद के पास रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए है। घटना की सूचना दर्ज कर पुलिस ने विवेचना करते हुए प्रकाश में आए जिला जालौन गोहन रजपुरा निवासी सोनू उर्फ राधा बल्लभ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 हजार की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा