झांसी। महानगर में सिख समुदाय द्वारा भव्य संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ झोंकन बाग से हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सीपरी बाजार पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की। जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।इसी क्रम में अटल एकता पार्क मार्ग पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा केनिवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु नानक देव जी के उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए सभी को गुरु नानक देव जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के अंत में तलविंदर सरदार ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य रूप सेगुरमीत सिंह छावडा,जरनैल सिंह, कुलवंत सिंह, जगजीत सिंह, गोल्डी सरदार, इंद्रपाल सिंह, सनी अरोरा, दलजीत सिंह, जगजीत सिंह, टिवंकल खनूजा,, अंकित तिवारी,रंजीत सिंह, तन्नी, गुरजीत , अमर जीत सिंह,अरोरा,सिद्धेश दुबे,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा