गांजा तस्कर को दस साल की सजा एक लाख अर्थदंड

झांसी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट ओम पाल सिंह की अदालत ने तीन वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार हुए आरोपी पर आज दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने उसे दस साल की सजा और एक लाख रुपए अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया है।अभियोजन की और से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल 2022 को आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4/5 पर लिफ्ट के पास बैग लेकर खड़े संदिग्ध को हिरासत में लेकर उसके बैग की तलाशी ली। जिसमें 21 किलो तीन सौ ग्राम नाजायज गांजा अलग अलग पैकेटों में बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए संदिग्ध ने अपना नाम दिल्ली के पूर्वी खजरी गली नंबर दो तीसरा पुसता निवासी इनकार उर्फ आमिर खान बताया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान आरोपी पर दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने उसे आज दस साल की सजा और एक लाख रूपये अर्थदंड अदा करने का फैसला सुनाया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *