झांसी। बड़ागांव थाना पुलिस ने pwd कॉलोनी में चोरी कर रहे शातिर चोर को चोरी करते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया हुआ माल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक देर रात थाना बड़ागांव पुलिस को ग्राम दीगारा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि पिछले काफी समय से pwd की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगातार चोरी हो रही आज उक्त आरोपी चोर को दबोच लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम जिला ललितपुर के ग्राम मड़ावरा व हाल झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम दीगारा निवासी राहुल सेन बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर pwd कॉलोनी से चोरी किया गया माल 7 स्टाइल्स पाइप, 15 एम सीबी, 2 ट्यूब लाइट, 2 फायर अलार्म डिब्बा, सहित भारी मात्रा में माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा