किशोरी के अपहरण का दोष सिद्ध होने पर दो को सजा

झांसी। छ वर्ष पूर्व किशोरी को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने का दोष सिद्ध होने पर आज न्यायालय विशेष न्यायाधीश पोस्को एक्ट मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी की अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन तीन साल की सजा और पांच पांच हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया है। अभियोजन की और से पैरवी कर रही एडीजीसी प्रीति चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोठ थाना में 16 जुलाई 2019 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी भांजी स्कूल पढ़ने गई थी इसके बाद घर लौट कर नहीं आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने थाना रक्सा के ग्राम वमेर निवासी भज्जू उर्फ अजय तथा उसके साथी अफसर उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया था। न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों पर किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप सिद्ध होने पर आज न्यायालय ने दोनों को तीन तीन वर्ष का कारावास ओर पांच पांच हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही दोनों आरोपियों को पोस्को एक्ट और धारा 376,366 में साक्ष्य के आभाव में दोष मुक्त कर दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *