ड्रग सप्लायर परवेज हत्याकांड के आरोपी साहिल मिश्रा की जमानत खारिज, साहिल मिश्रा कस्टमर बनकर परवेज से की थी ड्रग की डीलिंग

झांसी। दो माह पूर्व प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई ड्रग सप्लायर परवेज अली की हत्याकांड के एक और आरोपी को आज न्यायालय सत्र न्यायाधीश कमलेश कच्छल की अदालत ने जमानत देने से इंकार कर उसका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।अभियोजन की और से पैरवी कर रहे डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 सितंबर को प्रेमनगर नगरा हाट का मैदान में देर रात विजय नगर नहर रोड निवासी परवेज अली मरणासन्न हालत में मिला था। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसके शरीर में गंभीर चोटों के निशान पाए गए जो उसकी हत्या की और इशारा कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें दिखाई दिया गया कि परवेज को एक चार पहिया गाड़ी से फेंका गया। इसके बाद पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सीडीआर का विश्लेषण किया, इसी आधार पर पुलिस ने साहिल मिश्रा पुत्र मुकेश मिश्रा, प्रियांश सोनी, अर्सिल खान, फरहान, शुभम, शनि नामदेव, भूपेंद्र और यश शिवहरे के नाम प्रकाश में आने के बाद पूछताछ की गई तो सभी ने अपना जर्म कबूल किया। साथ ही पुलिस ने विवेचना के दौरान थाना प्रेमनगर के पुलिया नम्बर नौ पुलिस चौकी में तैनात सिपाही आशीष सिंह की भी घटना में संलिप्तता पाई। सिपाही आशीष ने घटना के बाद घटना छिपाने और आरोपियों को बचाने के एवज में दो लाख रुपए लिए थे और पुलिस विभाग को गुमराह किया था। पुलिस ने सिपाही समेत सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। आज आरोपी साहिल मिश्रा पुत्र मुकेश मिश्रा की और से न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी साहिल मिश्रा को जमानत देने से इनकार कर उसका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है। आपको बता दे कि इस प्रकरण में आरोपी सिपाही और अन्य आरोपियों की भी जमानत याचिका ख़ारिज हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक सह अभियुक्त साहिल मिश्रा की प्रियांश सोनी ने मृतक परवेज अली से ड्रग खरीदने के लिए मोबाइल फोन से डिलिंग कराई थी और पांच हजार रुपए टोकन मनी के रूप में ऑन लाइन परवेज को पेमेंट भी किया था। पुलिस के मुताबिक परवेज अली ड्रग नशीले पदार्थ का कारोबार करता था और वह कुछ समय पूर्व जम्मू कश्मीर में ड्रग सप्लाई के मामले में जेल में बंद था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *