झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना शहर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पचास हजार की नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी पर पैथालॉजी लैब से एक लाख 70 हजार रुपए चोरी करने का आरोप था।जानकारी मुताबिक सिद्धेश्वर नगर बंसल कॉलोनी निवासी श्रीमती कंचन ने कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके यहां लैब पर कार्य करने वाले आरोपी मसीहा गंज निवासी केतन सेन ने एक लाख 70 हजार रुपए की चोरी कर ली और भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी केतन सेन को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से पचास हजार की नकदी बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा